Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

मुज़फ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने की कार्रवाई, पानापुर करियात ओपी अध्यक्ष जग्गू बिन्द हुए लाइन हाज़िर.... बिना जांच के ही करवाई पड़ा महंगा। पानापुर ओपी अध्यक्ष दारोगा जग्गु 6 बिंद पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें हाजिर लाइन कर दिया है। एसडीपीओ पूर्वी-1 आलय वत्स की जांच रिपोर्ट मैं उनके खिलाफ लगाए गए कई गंभीर आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने यह कार्रवाई की। तिरहुत रेंज के डीआईजी की स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र वापस बुला लिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, ओपी अध्यक्ष जग्गु बिंद पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी में प्रक्रियागत अनियमितता बरतने पर्याप्त जांच के बिना कार्रवाई करने तथा संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना समय पर वरीय अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराने के आरोप लगे थे। एसडीपीओ ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी, जिसमें आरोपों की पुष्टि की गई। इसके आधार पर विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया। दो माह पहले मिली थी ओपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी: जग्गु बिंद को मई माह में पानापुर ओपी का अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वह बरूराज थाना में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। हालांकि ओपी अध्यक्ष बनने के महज दो माह के भीतर ही उन्हें पुलिस लाइन वापस भेज दिया गया। विभागीय कार्रवाई शुरू होने से उनकी प्रशासनिक मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Musahri, Muzaffarpur | Jul 28, 2026