📍सोनवर्षा कचहरी के नवनिर्मित थाना भवन का शुभारंभ, नए भवन से पुलिस कार्य शुरू..see more
सोनवर्षा कचहरी में नवनिर्मित थाना भवन का बुधवार को विधिवत उद्घाटन एवं कार्यारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कोशी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एवं सहरसा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में फीता काटकर नए थाना भवन का शुभारंभ किया गया।
समारोह में थाना भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले भूमि दाताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। अतिथियों ने नए भवन के निर्माण में सहयोग देने वाले सभी लोगों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस थाना भवन के शुरू होने से पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम लोगों को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा मिल सकेगी।
उद्घाटन के साथ ही नए थाना भवन से पुलिस कार्यों का संचालन भी प्रारंभ कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने नए भवन के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Kahara, Saharsa | Jul 15, 2026