एमआईडीएच सहित अन्य उद्यानिकी योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित
उद्यानिकी विभाग को एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) एवं राज्य योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत फल, सब्जी, पुष्प, मसाला क्षेत्र विस्तार, संरक्षित खेती, जैविक खेती और यंत्रीकरण में लक्ष्य प्राप्त हुये है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान विभागीय पोर्टल MPFSTS की बेब साईट https://mpfsts.mp.gov.in पर पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं। योजनांतर्गत कृषकों का चयन वरिष्ठ कार्यालय से संचालित लॉटरी के माध्यम किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 127 में संपर्क किया जा सकता है।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore