ग्राम जगजीवनपुर से वैरवा की ढाणी तक सड़क योजना वर्ष 2023-24 में स्वीकृत हो चुकी है। उक्त मार्ग पर वर्तमान में लगभग 12 से 15 फुट चौड़ा कच्चा रास्ता भी मौके पर मौजूद है, जिसका उपयोग ग्रामीण लंबे समय से आवागमन के लिए करते आ रहे हैं।
सड़क निर्माण हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक द्वारा कार्य प्रारम्भ करने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ कृषि भूमि धारकों द्वारा बार-बार निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर कार्य रुकवा दिया गया। इस संबंध में हम ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कई बार संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रार्थना पत्र एवं ज्ञापन प्रस्तुत किए जा चुके हैं, किन्तु आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया की जन सुनवाई में ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया है।
Weir, Bharatpur | Jun 12, 2026