मांझी नगर पंचायत के मियां पट्टी स्थित एक आम गोदाम से चोरों ने ताला तोड़ कर लगभग 50 कैरेट आम चोरी कर लिया। चोरी गए आम की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।
पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, सोमवार शाम को रोज की तरह गोदाम बंद करके वे लोग अपने घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब वे लोग गोदाम पर पहुंचे तो मुख्य ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो 50 कैरेट आम गायब थे। सूचना मिलने पर मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा चोरों की पहचान कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। #chaprabihar #saran #police #दाउदपुर #जलालपुर #रिविलगंज #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #NagarPanchayat
Manjhi, Saran | Jul 7, 2026