
मांझी थाना क्षेत्र के #घोरहट_मठिया गांव में रिटायर्ड #दारोगा श्याम सुंदर भारती के घर से चोरों ने 50 लाख रुपये से अधिक के #जेवर_चोरी कर ली। सेना में तैनात अपने पुत्रों के साथ 13 दिन की तीर्थयात्रा पूरी कर वापस लौटे रिटायर्ड दारोगा के परिजनों ने घर के कमरों के टूटे ताले और बिखरे पड़े सामान देखकर होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मांझी थाना #पुलिस मौके पर पहुंची।प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चोर रस्सी के सहारे छत पर चढ़े और फिर रोशनदान के रास्ते घर में दाखिल हुए। रिटायर्ड दारोगा और सेना के जवानों के घर में हुई चोरी से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव के दो अन्य बंद घरों में भी चोरी की घटना हो चुकी है। पुलिस को आशंका है कि एक ही रात में तीनों घरों को निशाना बनाया गया है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में #थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की पहचान कर ली गई है। और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर चोरी गए सामानों की बरामदगी की जाएगी। #Daudpur #जलालपुर #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #chapra #saran #vairalpost #vairalphoto #माँझी
Manjhi, Saran | Jul 21, 2026

#पटना में सम्पन्न अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा यशस्वी #मुखिया सम्मान से सम्मानित तथा बीते दिनों #वाराणसी में आयोजित चार राज्यों से आये यशस्वी मुखियों को यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया सम्मानित। यशस्वी मुखियों में शुमार #जलालपुर प्रखंड अंतर्गत #कुमना पंचायत के मुखिया धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू काका ने पांच करोड़ रुपये खर्च करके अपने पंचायत को नम्बर वन बनाने का किया दावा। पत्रकार मनोज कुमार सिंह से हुई बातचीत में डब्ल्यू काका ने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की रिहाई की पुरजोर मांग की। #chapra #saran #vairalpost #vairalphoto #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #जलालपुर #Daudpur #prabhunathsingh
Manjhi, Saran | Jul 21, 2026

#छपरा #सिवान मुख्य मार्ग पर #बनवार रेल ओवरब्रिज के समीप स्थित जेड ब्लॉक कंस्ट्रक्शन बना टाइल्स मार्बल दुकानदारों का आइकॉन। #सारण सिवान तथा #यूपी के #बलिया से पहुंचते हैं ग्राहक। पत्रकार मनोज कुमार सिंह से बातचीत में प्रोपराइटर अनिल सिंह ने बताई कंस्ट्रक्शन की खूबियां। #vairalphoto #vairalpost #vairalphoto #manjhi #saran #vairalpost #Daudpur #ekma #chapra #दाउदपुर #जलालपुर
Manjhi, Saran | Jul 19, 2026

*#नीतीश_कुमार ने पंडित महेंद्र मिश्र को दी श्रद्धांजलि, अचानक भीड़ में जाकर किया लोगों का अभिवादन* *जलालपुर* : पूर्व #मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जलालपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्वी धुन के जनक #पंडित_महेंद्र_मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश कुमार अचानक सुरक्षा घेरे से बाहर निकलकर लोगों की भीड़ में घुस गए और पैदल चलकर समर्थकों का अभिवादन करने लगे। प्रतिमा स्थल के चारों ओर घूम-घूम कर उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उत्साहित लोगों ने "विकास पुरुष जिंदाबाद" के नारे लगाए। जलालपुर चौक पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और "#प्रभुनाथ_सिंह_को_रिहा_करो" के नारे भी गूंजे। अचानक भीड़ बढ़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने फौरन नीतीश कुमार को अपने घेरे में ले लिया। #सांसद #जनार्दन_सिंह_सिग्रीवाल, #विधायक #रणधीर_सिंह, विधायक #मनोरंजन_सिंह_उर्फ_धूमल_सिंह, #विधान_पार्षद प्रो. #बीरेन्द्र_नारायण_यादव, पूर्व विधायक #छोटेलाल_राय और पूर्व विधान पार्षद #सलीम_परवेज सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत कर भीड़ को चीरते हुए उन्हें सुरक्षित उनकी गाड़ी तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पंडित महेंद्र मिश्र के परिजन इस दौरान नीतीश कुमार से नहीं मिल सके। कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार #सिवान के लिए रवाना हो गए। #Niteshkumar #बिहार #जलालपुर #NagarPanchayat #randhirkumarsingh #दाउदपुर #रिविलगंज #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #patna #saran #chaprabihar #JanardanSinghSigriwal #dhumalsingh #SalimParvej #virendrnarayanyadav
Manjhi, Saran | Jul 8, 2026

#बिहार के पूर्व #मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक। #विधायक रणधीर सिंह की अगुआई में जलालपुर के महेंद्र मिश्र चौक पर जिले के दर्जनों नेता मौजूद। प्रशासन चौकस। पूर्वी धुन के रचयिता महेंद्र मिश्र की प्रतिमा सज धज कर तैयार। #जलालपुर #दाउदपुर #रिविलगंज #NagarPanchayat #Niteshkumar #randhirkumarsingh #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞
Manjhi, Saran | Jul 8, 2026