अंबिकापुर
खाद को लेकर कृषि मंत्री का बड़ा बयान
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर में खाद भंडारण गोदामों का निरीक्षण कर कहा कि छत्तीसगढ़ में खाद और यूरिया की कोई कमी नहीं है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि अधिक कीमत वसूलने वाले बिचौलियों पर प्रशासन की सख्त नजर है। मंत्री ने दावा किया कि पिछले 3–4 वर्षों की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा छापामार कार्रवाई की गई है।
#RamvicharNetam #Chhattisgarh #KrishiMantri #Fertilizer #Urea #Farmers #agriculture #ambikapur