⏩किसानों को जैविक, प्राकृतिक एवं समन्वित खेती का दिया गया प्रशिक्षण
⏩ उमरिया जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक, टिकाऊ एवं लाभकारी खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में खेत बताओ अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान के तहत विभागीय अधिकारी एवं कृषि विशेषज्ञ गांव-गांव पहुंचकर शिविर आयोजित कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
⏩इसी क्रम में मानपुर विकासखंड के ग्राम बड़ार में कृषि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में दलहन निदेशालय भोपाल से आए डॉक्टर महेश कुमार निदेशक,दलउपसंचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने किसानों को जैविक, प्राकृतिक एवं समन्वित खेती के महत्व और इसके लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
@cmmadhyapradesh
@minmpkrishi
@jansamparkmp