
थोड़ी सी बरसात में ही ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक नारकीय स्थिति----राजद नेता नवनीत कुमार झा
बरसात में सड़कों पर नहरों का दरिया है शिवहरवासी को तैरकर अपने गंतव्य स्थान पर जाना होगा,- निकम्मी सरकार का उपहार है
शिवहर-- गांवों के सड़कों पर से जल निकासी, गांवों में ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव करने के साथ -साथ गढ्ढेनुमा सड़क को मरम्मत करने की जरूरत
भारतवर्ष लाइव-- राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व शिवहर विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित राजद के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने छोटी-मोटी बरसात पर ही शिवहर शहर के साथ-साथ विशेष कर ग्रामीण इलाकों में सड़कों एवं गलियों में पानी का निकासी नहीं होने के कारण स्थिति दयनीय हो गई है।
युवा नेता नवनीत कुमार झा ने बताया कि बरसात के दिनों में ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर पानी भरने और जलभराव होने से दूषित जलजनित और मच्छर जनित बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इस गंदे पानी में बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी पनपते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होते हैं।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर भरा हुआ गंदा पानी, पीने के पानी के स्रोत चापाकल में मिल जाता है, तथा कुछ लोग नंगे पैर इसमें चलते हैं। जिससे बीमारी होने की आशंका बनी रहती है ऐसे में सड़क पर जमे हुए पानी की निकासी स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से निकाला जाना चाहिए।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी से अनुरोध किया है कि सभी अंचलों में अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि वे स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से इन समस्याओं का निदान करें। यह जनहित से जुड़ा हुआ मामला है।