बहराइच के लाल ने रचा इतिहास ISRO में ऑल इंडिया 1st रैंक के साथ इंद्र कुमार लोधी का चयन!
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की पयागपुर तहसील के ग्राम खजुरी निवासी होनहार युवा इंद्र कुमार लोधी ने पूरे देश में जिले का मान बढ़ाया है।
इंद्र कुमार का चयन ISRO के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), तिरुवनंतपुरम में Technical Assistant (Refrigeration & AC) के पद पर हुआ है।
उन्होंने ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान (1st Rank) हासिल कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान या बड़े शहर की मोहताज नहीं होती।
कड़ी मेहनत और लगन से मिली यह ऐतिहासिक सफलता क्षेत्र के सभी युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
इंद्र कुमार लोधी को इस शानदार उपलब्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!
#BahraichNews #ISRO #ProudMoment #InspiringYouth #SuccessStory #Payagpur #VSSC