पांवटा साहिब। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की SIU नाहन टीम ने पांवटा साहिब में स्कूटी से 4.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में हरियाणा के अंबाला निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को SIU नाहन की टीम यमुना बैरियर के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी नंबर HP17J4924 की जांच की गई। तलाशी के दौरान पुलिस को कथित तौर पर 4.08 ग्राम चिट्टा यानी स्मैक बरामद हुआ।
मामले में अंबाला, हरियाणा निवासी दिगुम्बर दुर्गापुरी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।
जिला सिरमौर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#PaontaSahib #SirmourNews #HimachalPradesh #DrugFreeHimachal #SirmaurPolice