गौरीबाजार चौराहे से बाइक चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले
#गौरीबाजार। चौराहे पर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
सिरजम गांव निवासी सरोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी एचएफ डीलक्स बाइक संख्या UP52 AF 6382 गौरीबाजार चौराहे पर खड़ी की थी। बाजार से लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि एक युवक लॉक तोड़कर बाइक लेकर भाग रहा था। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची गौरीबाजार पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मामले में मु0अ0सं0 415/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
Barhaj, Deoria | Oct 5, 2026