भारतीय संस्कृति, आस्था एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के अंतर्गत आज धमतरी जिले के 13 यात्रि को रायपुर के लिए रवाना किया गया।
यात्रा में शामिल प्रतिभागी विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। यात्रा का उद्देश्य प्रदेशवासियों को देश की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था एवं राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना है।
यात्रा दल को महापौर श्री रामू रोहरा जी ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं सहित रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों की सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की।इस दौरान संबंधित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#SomnathSwabhimanYatra #SomnathDham #Chhattisgarh #Dhamtari #CulturalHeritage