झाकड़ी में 7 ग्राम चिट्टे के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ND&PS Act के तहत मामला दर्ज
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को पुलिस टीम खील ढांक, झाकड़ी के समीप गश्त एवं चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान Nima Dorje @ Vikas (28) निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना झाकड़ी में अभियोग संख्या 65/2026, दिनांक 20.08.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामले में पुलिस द्वारा आगामी अन्वेषण जारी है।
नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
Rampur, Shimla | Aug 21, 2026