
कर्मचारी महासंघ व पैंशनर संघ एक मंच पर आए : प्रेम ठाकुर
सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य की हालत नहीं सुधरी, आम आदमी भी परेशान
शिमला : हिमाचल प्रदेश आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पूर्व प्रधान प्रेम ठाकुर ने कहा है कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के त्रिलोक ठाकुर और प्रदीप ठाकुर वाले दोनों गुटों के अलावा सभी पैंशनर गुटों को कर्मचारी व पैंशनरों की मांगों को मनवाने के लिए एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मियां की ओर से किए गए आह्वान की सराहना की। प्रेम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कर्मचारी और पैंशनर अपने बकाया एरियर व डी.ए. के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी और पैंशनर संघों के एक मंच पर आने का समय आ गया है। इसके अलावा सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी ठीक नहीं है, जिससे आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प तभी साकार होगा, जब सरकार कर्मचारी और पैंशनरों के साथ आम आदमी को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज का कांग्रेस हाईकमान को भी संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की जनता ही नाराज होगी, तो कैसे कांग्रेस के फिर से सत्ता में आने का सपना साकार हो सकता है।
#कर्मचारी #महासंघ #सचिवालय #शिमला #पेंशनर