झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर,
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को रांची के हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
रूपी सोरेन पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और 18 सितंबर से हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे।
रूपी सोरेन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन से सोरेन परिवार और समर्थकों में गहरा शोक है।
न्यूज़ निरसा की ओर से दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि। News Nirsa Hemant Soren JMM Jharkhand