साइबर थाना नारनौल ने 1,39,995 रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को राजस्थान के तिजारा, भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुशान्त पर फर्जी APK फाइल के जरिए ठगी में शामिल होने का आरोप है। पीड़ित ने ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट के लिए फाइल डाउनलोड की थी, जिसके बाद बैंक खातों से रकम कट गई। पुलिस ने बैंक लेन-देन की जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।