Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

सिरसा राजकनाल में डूबे दोनों लड़कों का नहीं लगा सुराग:गोताखोरों की टीम ने चलाया सर्च अभियान; दोनों इकलौती संतान... सिरसा जिले से होकर राजस्थान जाने वाली राजकनाल में डूबे दोनों लड़कों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके लिए गोताखोरों की टीम सर्च अभियान जुटी हुई है और उनको तलाशते हुए सिरसा से राजस्थान सीमा में एंट्री कर गए हैं। इस समय इन दोनों के परिवार हनुमानगढ़ में राजस्थान कनाल पर मौजूद है। राजस्थान पुलिस भी सहयोग कर रही है। दोनों लड़कें वीरवार शाम करीब 4 बजे राजकनाल नहर में नहाने के लिए गए थे। पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए और उनका कोई पता नहीं चला। उनके साथ नहाने वाले गांव के युवक शाम को वापस घर लौट गए, पर वे दोनों वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजन एवं ग्रामीण नहर पर पहुंचे और नहर की पटरी पर उनका बाइक व कपड़े पड़े मिले। इससे परिवार का शक डूबने पर बढ़ गया। उनका पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। यह दोनों ही अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। इसके चलते गांव में सन्नाटा छाया है। दोनों लड़कों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर पर मातम पसरा हुआ है। इनमें से एक मोहित की उम्र 17 वर्ष है और वह दसवीं कक्षा में पढ़ता है। मोहित के चाचा ने बताया, भतीजा मोहित अक्सर उनके साथ स्कूल का काम करता था। मोहित अपने माता-पिता और एक बहन के साथ बनी गांव में रहता था। उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मनीष 7वीं कक्षा में पढ़ता था वहीं दूसरा किशोर मनीष कुमार 14 वर्ष का था और सातवीं कक्षा में पढ़ता था। कुछ समय पहले उसके पिता का देहांत हो गया था। मनीष अपनी विधवा मां, एक बहन और दादी के साथ बनी गांव में रहता था। उसकी मां दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती है। बणी गांव से 10 लड़कें नहाने आए थे बणी गांव के 10 लड़कें गर्मी से राहत पाने के लिए हरियाणा के बणी और राजस्थान के सुरेवाला को जोड़ने वाले इंदिरा गांधी नहर पुल के पास नहाने गए थे। नहाते समय मनीष और मोहित गहरे पानी तथा तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते नहर में बह गए। घटना की सूचना मिलने पर सुरेवाला चौकी पुलिस (राजस्थान) और करीवाला चौकी पुलिस (हरियाणा) भी मौके पर पहुंची। #sirsa #canal #accident #drop #nahar #incident #takkartoay

Sirsa, Sirsa | Jun 5, 2026

MORE NEWS