
कानपुर में जेल में बंद अखिलेश दुबे की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होने के बाद उर्सला अस्पताल में भर्ती
कानपुर में ढाई करोड़ रुपये की कथित रंगदारी के मामले में जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे की शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन के मुताबिक, वह बैरक में बेहोश होकर गिर पड़े थे। बताया गया कि पिछले एक सप्ताह से वह ठीक से खाना नहीं खा पा रहे थे, जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ गई।
तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही है।
अखिलेश दुबे के खिलाफ भाजपा नेता रवि सतीजा की शिकायत पर रंगदारी समेत कई आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। होटल कारोबारी सुरेश पाल ने भी उन पर कथित तौर पर ढाई करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है।
📍 स्थान: कानपुर, उत्तर प्रदेश
आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताएं।
📲 कानपुर की हर बड़ी खबर के लिए Ground Zero News को फॉलो करें।
#Kanpur #AkhileshDubey #KanpurNews #UrsalaHospital #BreakingNews #GroundZeroNews #UPNews #CrimeNews #कानपुर #अखिलेशदुबे #उत्तरप्रदेश #ताजा_खबर #क्राइम_न्यूज