#अलीगढ़: बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सूतमील चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक दारोगा और तीन युवकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दारोगा राहुल तिवारी ने युवक से गाली-गलौज करते हुए लात मार दी। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद युवकों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही एसएसपी नीरज जादौन ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से दारोगा राहुल तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#Aligarh
#BreakingNews
#UttarPradesh
#ViralVideo
#PoliceAction
Koil, Aligarh | Jul 13, 2026