पुलिस की नाक के नीचे फायरिंग, महम में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के दफ्तर पर चली गोलियां!
रोहतक जिले के महम से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि विधायक का कार्यालय महम थाने के बिल्कुल सामने स्थित है, फिर भी हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।
गोलियों की गूंज से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक तुरंत मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#STARMEDIA #Meham #Rohtak #BalramDangi #HaryanaNews #Congress #CrimeNews #HaryanaPolice #BreakingNews #RohtakNews
Ballah, Karnal | Jun 20, 2026