श्रावणी मेला की तैयारियों पर स्वास्थ्य मंत्री की आपात बैठक कल, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा।
देवघर:– श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ी पहल की है। मंत्री 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे देवघर परिसदन (सर्किट हाउस) में स्वास्थ्य विभाग, खाद एवं सार्वजनिक वितरण विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ आपात समीक्षा बैठक करेंगे।
यह बैठक श्रावणी मेला की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में मेला अवधि के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, खाद्य सामग्री की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने, आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाव के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।