हरियाणा कांग्रेस MLA के पति ने BJP जॉइन की:CM ने पटका पहनाया, रेनू बाला नहीं पहुंची; ऋषिपाल बोले-सैलजा गुट को खत्म करना चाह रहे हुड्डा...
हरियाणा में साढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति ऋषिपाल ने शुक्रवार को BJP जॉइन कर ली। CM नायब सैनी ने व्यासपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनकी जॉइनिंग कराई। विधायक रेनू बाला खुद मौजूद नहीं रहीं। हालांकि, पिछले कई दिनों से वे सीएम के इस कार्यक्रम के लिए न्योता देने के लिए सभाएं कर रहीं थी।
कांग्रेस में विकास की नहीं कुर्सी की राजनीति थी। भाजपा में आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। हम सैलजा गुट से थे। सैलजा को कमजोर करने के लिए ही हुड्डा ने क्रॉसवोटिंग में नाम उछाला।
दो बार की विधायक रेनू बाला का नाम राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 विधायकों में था। पार्टी उन्हें सस्पेंड कर चुकी है। उसके बाद से वो सरकारी कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं के साथ नजर आ रही हैं।
#congress #bjp #join #politicalparty #takkartoday #cmsaini
Sirsa, Sirsa | Jun 5, 2026