अगर मिडिया जनता की आवाज उठाए तो उसका असर जरूर होगा धर्मास गांव में पानी की किल्ल्त समस्या पर विभाग ने ली सुध हमारी खबर का हुवा असर ग्रामीणों को मिली राहत
श्रीडूंगरगढ़। धर्मास गांव में ग्रामीण सेवा शिविर से पहले गुरुवार को हमारी टीम ने गांव की पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया था। वीडियो खबर चलने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और जलदाय विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्यूबवेल पर नई मोटर लगाकर जलापूर्ति शुरू करवाई। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत मिली और उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान पर संतोष जताया। धर्मास गांव के ग्रामीणों ने मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से हमारी पानी की समस्या थी जिसको मीडिया ने उठाया और प्रशासन तक पहुंचाया तब जाकर प्रशासन ने आँख खोली