नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने तथा विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो राजस्थान के विकास और सुशासन को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से आमजन के हित में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
Weir, Bharatpur | Jun 12, 2026