#महोबा - युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन हेतु जिलाधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 - कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव ) की थीम -" नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" के अन्तर्गत लोकगीत (समूह), लोकनृत्य (समूह), नुक्कड़ नाटक(समूह) ,पेंटिग ,कविता लेखन आदि होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार में चर्चा की गई । जिलाधिकारी द्वारा युवा उत्सव का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
#mahoba #yuva #newstory #upnews
Mahoba, Mahoba | Oct 1, 2026