शक्तिपीठ श्री नैना देवी के समीपवर्ती क्षेत्र मांड्याली के पास मंगलवार को एक टाटा सुमो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में वाहन में सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सभी श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।
चौकी प्रभारी श्री नैना देवी दीवान चंद ने बताया कि टाटा सुमो में पांच श्रद्धालु सवार थे, जो श्री आनंदपुर साहिब से माता श्री नैना देवी के दर्शन के लिए आ रहे थे। मांड्याली के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर उतर गई। हादसे में श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। सभी घायलों का नजदीकी स्वास्थ्य कें�
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 2, 2026