Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

#बिसाऊ में सफाई व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, महिलाओं ने किया नगर पालिका ईओ का घेराव #पालिका की लापरवाही से बढ़ा पड़ोसियों का विवाद, कचरा बना झगड़े की वजह बिसाऊ। कस्बे में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को वार्ड संख्या 8 और 11 की मुस्लिम महिलाओं एवं पुरुषों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिक नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत के कक्ष में पहुंचकर सफाई अव्यवस्था के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों से उनके वार्ड में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए कोई ऑटो टिपर नहीं पहुंच रहा है। इसके कारण लोगों को मजबूरन घरों का कचरा बाहर डालना पड़ रहा है, जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रखा कचरा पात्र भी हटा लिया गया है, जिसके बाद लोग खुले में कचरा डालने को विवश हैं। वहीं नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें जमा कचरा सड़कों तक फैल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत ने संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वार्डों में प्रतिदिन कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को भी व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। वार्ड निवासी नसीम बानो, शमीम बानो, माजिदा बानो, रेहाना बानो और फरीदा बानो ने बताया कि उनके क्षेत्र की एक गली ऐसी है, जहां आज तक एक भी दिन ऑटो टिपर कचरा उठाने नहीं पहुंचा। नियमित सफाई नहीं होने के कारण लोगों को आसपास के खाली स्थानों और गलियों में कचरा डालना पड़ता है, जिससे पड़ोसियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। कचरा डालने को लेकर कई बार कहासुनी और झगड़े तक हो चुके हैं। महिलाओं ने कुछ सफाई कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि शिकायत करने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, बल्कि कुछ कर्मचारियों ने झाड़ू से मारने तक की धमकी दी। इस दौरान अदनान तंवर, मुकेश सोनी, वासिद हाशमी, रुस्तम अली, महबूब सैयद, बिलाल सैयद, उस्मान सैयद, रफीक अंसारी, खालिक तंवर, इमरान डायर, मोहम्मद रमजान, फारूक बिस्ती, नसीम बानो, शमीम बानो, माजिदा बानो, रेहाना बानो, फरीदा बानो सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे। गौरतलब है कि नया सफाई ठेका लागू होने के बाद भी यदि लोगों को सफाई व्यवस्था के लिए विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका को सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग कर वार्डों में प्रतिदिन कचरा संग्रहण और सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। #shekhawatiexpress #CMORajasthan #NewsUpdate #bissau #viralpost #vlog

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 23, 2026