
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, बेगूसराय शाखा की नई कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। निर्णय लिया गया कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की नियमावली के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।
बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन, दावा एवं आपत्ति, अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन, नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, अंतिम प्रत्याशी सूची के प्रकाशन, मतपत्रों की छपाई, मतदान, मतगणना तथा नवगठित कार्यकारिणी समिति की प्रथम बैठक तक की विस्तृत कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मतदान स्थल पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, मतपेटी, कंप्यूटर, प्रिंटर सहित सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
@iprdbihar
@indianredcross1
#begusarai