Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को मनाली में होगा विशाल जनआंदोलन : गोविंद सिंह ठाकुर Kullu Times हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, विकास कार्यों का ठप पड़ना तथा आम जनता की लगातार हो रही अनदेखी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अब निर्णायक जनआंदोलन की राह पर है। इसी क्रम में आगामी 10 अगस्त को मनाली में आयोजित होने वाले विशाल जनआंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मनाली एवं नग्गर मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, जबकि स्थानीय विधायक केवल पहले से स्वीकृत योजनाओं का श्रेय लेने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता को विकास नहीं, केवल घोषणाएं और आश्वासन मिले हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू होने के बावजूद क्षेत्र की सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है। विशेष रूप से लेफ्ट बैंक सड़क पिछले चार वर्षों से बदहाल स्थिति में है, लेकिन सरकार और संबंधित जनप्रतिनिधियों ने इसे सुधारने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों, किसानों, व्यापारियों और हजारों पर्यटकों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बावजूद जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों ने सरकार से उम्मीद छोड़ दी है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली, विकास के प्रति उदासीनता और जनता की उपेक्षा के खिलाफ अब जनता स्वयं सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा तथा आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे 10 अगस्त को मनाली में आयोजित जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं और इस जनआंदोलन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026

MORE NEWS

#kullu पहले जगह दो, फिर हटाओ’— नगर परिषद की कार्रवाई पर भड़के रेहड़ी-फड़ी संचालक,
कुल्लू में रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई, यातायात सुचारु रखने को चला नगर परिषद का अभियान ,कारोबारियों ने किया विरोध

देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू Pooja Kashyap DC Kullu D R Thakur Kullu

#kullu पहले जगह दो, फिर हटाओ’— नगर परिषद की कार्रवाई पर भड़के रेहड़ी-फड़ी संचालक, कुल्लू में रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई, यातायात सुचारु रखने को चला नगर परिषद का अभियान ,कारोबारियों ने किया विरोध देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू Pooja Kashyap DC Kullu D R Thakur Kullu

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026

#kullu IPS अभिषेक सेकर ने सँभाला SP कुल्लू का कार्यभार, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, 
देंखे...........

Kullu Police 
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

#kullu IPS अभिषेक सेकर ने सँभाला SP कुल्लू का कार्यभार, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, देंखे........... Kullu Police देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026

आज दिनांक 06.08.2026 को श्री अभिषेक सेकर, IPS ने पुलिस अधीक्षक, जिला कुल्लू के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
जिला पुलिस कुल्लू परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ।
💐 Welcome to Kullu, Sir.
#KulluPolice #HimachalPolice

आज दिनांक 06.08.2026 को श्री अभिषेक सेकर, IPS ने पुलिस अधीक्षक, जिला कुल्लू के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जिला पुलिस कुल्लू परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ। 💐 Welcome to Kullu, Sir. #KulluPolice #HimachalPolice

Kullu, Kullu | Aug 6, 2026

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को मनाली में होगा विशाल जनआंदोलन : गोविंद सिंह ठाकुर Kullu Times हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, विकास कार्यों का ठप पड़ना तथा आम जनता की लगातार हो रही अनदेखी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अब निर्णायक जनआंदोलन की राह पर है। इसी क्रम में आगामी 10 अगस्त को मनाली में आयोजित होने वाले विशाल जनआंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मनाली एवं नग्गर मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, जबकि स्थानीय विधायक केवल पहले से स्वीकृत योजनाओं का श्रेय लेने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता को विकास नहीं, केवल घोषणाएं और आश्वासन मिले हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू होने के बावजूद क्षेत्र की सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है। विशेष रूप से लेफ्ट बैंक सड़क पिछले चार वर्षों से बदहाल स्थिति में है, लेकिन सरकार और संबंधित जनप्रतिनिधियों ने इसे सुधारने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों, किसानों, व्यापारियों और हजारों पर्यटकों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बावजूद जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों ने सरकार से उम्मीद छोड़ दी है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली, विकास के प्रति उदासीनता और जनता की उपेक्षा के खिलाफ अब जनता स्वयं सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा तथा आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे 10 अगस्त को मनाली में आयोजित जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं और इस जनआंदोलन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें। - Kullu News