
सिरसा में पार्क में सो रहे व्यक्ति का मोबाइल चोरी: पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा आरोपी, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल...
सिरसा पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि वार्ड नंबर-27, रानियां गेट निवासी मोहित शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। मोहित ने बताया कि 26 जून की रात वह सिरसा के टाउन पार्क में सो रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने जुटाए सुराग, आरोपी अरेस्ट
शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं गोपनीय सूचनाओं के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रिंकू सिंह गांव जाटू लौहारी का निवासी है और वर्तमान में रेलवे कॉलोनी, सिरसा में रहता है। उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
#murder #sirsa #viral #takkartoday #cmsaini #Crime #news #NayabSaini
Sirsa, Sirsa | Jun 28, 2026