#चौपाल :- शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना नेरवा की टीम ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 2.30 ग्राम चिट्टा/हेरोइन की बरामद..!
पुलिस थाना नेरवा की टीम ने नेरवा बाजार के समीप गश्त के दौरान साहिल पुत्र श्याम सिंह, तहसील चौपाल, जिला शिमला, आयु 23 वर्ष तथा चंदन पुत्र धनी राम, तहसील चौपाल, जिला शिमला, आयु 19 वर्ष के कब्जे से लगभग 2 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। इस संबंध में FIR No. 49/2026 दिनांक 08.10.2026, धारा 21, 29, 61 एवं 85 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना नेरवा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।