घोड़ीवारा कलां निवासी पर्वत सिंह के सुपुत्र एवं शिवलाल सिंह शेखावत के सुपौत्र अनीश सिंह शेखावत का भारतीय जल सेना में SSR तकनीकी पद पर अंतिम रूप से चयन होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। 🇮🇳⚓
अनीश ने कठिन परिस्थितियों और अभावों के बीच मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ यह मुकाम हासिल कर गांव, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
मुकुंदगढ़ मंडी स्थित श्री बालाजी लाइब्रेरी में रहकर अध्ययन करने वाले अनीश का व्यवहार और आचरण भी सदैव सराहनीय रहा है। उनकी सफलता पर लाइब्रेरी निदेशक राजेश धाभाई सहित सभी शुभचिंतकों ने खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अनीश की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है।
🇮🇳 जय हिंद — उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। 🇮🇳