Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

वरिष्ठ पत्रकार राकेश थपलियाल एनयूजेआई के अध्यक्ष चुने गए, राकेश शर्मा बने महासचिव ’नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के द्विवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित’ नई दिल्ली। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबंदध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राकेश थपलियाल (दिल्ली) को अध्यक्ष और राकेश शर्मा (जयपुर) को महासचिव चुना गया है। सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। एनयूजेआई के चुनाव अधिकारी अशोक किंकर ने संगठन के मुख्यालय 7 जंतर मंतर रोड, नई दिल्ली पर चुनाव नतीजों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि चुनाव में नामांकन वापसी के बाद बताया कि उपाध्यक्ष पद पर सिलवेरी श्रीशैलम (तेलंगाना), प्रशांत चक्रवर्ती (त्रिपुरा), राजीव नयनम (झारखंड), डॉ. रणेश राणा (हिमाचल प्रदेश) और अरविंद सिंह (उत्तर प्रदेश) निर्विरोध चुने गए हैं। सचिव पद पर अयान मुखर्जी (पश्चिम बंगाल), मयूख गोस्वामी (असम) तथा अनिता चौधरी (दिल्ली) चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर उत्तराखंड के आर. सी. कन्नौजिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इस अवसर पर एनयूजेआई के चुनाव आयोग के अध्यक्ष दधिबल यादव उपस्थित थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव उत्तर प्रदेश के वीरेन्द्र कुमार सक्सेना, प्रमोद गोस्वामी, कमलकांत उपमन्यु, दिल्ली के मनोज वर्मा, मनोहर सिंह, सीमा किरण, प्रतिभा शुक्ल, उषा पाहवा, सचिन बुधौलिया, सगीर अहमद, डॉ.अशोक बर्थवाल, तेलंगाना की इन्द्राणी सरकार, टी. वेंकट रमाना, केरल के प्रेम जॉन, ओडिशा के अक्षौय साहू, प्रमोद कुमार सामंतराय, कंबुपानी मिश्रा, हिमाचल प्रदेश के गोपाल दत्त शर्मा, असम के भूपेन गोस्वामी, पश्चिम बंगाल के दीपक राय, सोमेश्वर बोराल चुने गए हैं। एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य 19-20 सितंबर 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले महाधिवेशन में कार्यभार संभालेंगे। महाधिवेशन में देशभर से दो हजार से ज्यादा सदस्य हिस्सा लेंगे। महाधिवेशन में मीडिया जगत से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश थपलियाल ने कहा कि एनयूजेआई देश में लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, मीडिया काउंसिल, मीडिया कमीशन के गठन की मांग कर रहा है। पत्रकारों पर देशभर में हमलों को रोकने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना आवश्यक हो गया है। #NUJ #JournalistsUnion

Kasya, Kushinagar | Jul 27, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को कसया नगर के एक निजी मैरेज हाउस में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुल 151 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें सात मुस्लिम समुदाय के जोड़े भी शामिल थे जिनका निकाह कराया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पी.एन. पाठक थे। विशिष्ट अतिथियों में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जितेंद्र सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला और विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। 
हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार, पंडित कृष्णानंद त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के सात जोड़ों का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

#KushinagarNews   #BJPGovernment P.N.Pathak

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को कसया नगर के एक निजी मैरेज हाउस में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुल 151 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें सात मुस्लिम समुदाय के जोड़े भी शामिल थे जिनका निकाह कराया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पी.एन. पाठक थे। विशिष्ट अतिथियों में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जितेंद्र सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला और विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार, पंडित कृष्णानंद त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के सात जोड़ों का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। #KushinagarNews #BJPGovernment P.N.Pathak

Kasya, Kushinagar | Jul 31, 2026

दिल्ली से श्रीनगर की यात्रा के दौरान सोनम बांगचुक ने वंदे भारत ट्रेन और चिनाब नदी की जिक्र कर भाजपा सरकार के कार्यों को सराहा....

#SonamWangchuk #BJPGovernment #PMNarendraModi #cjpprotest #jantarmantarprotest #DharmendraPradhan #BreakingNews

दिल्ली से श्रीनगर की यात्रा के दौरान सोनम बांगचुक ने वंदे भारत ट्रेन और चिनाब नदी की जिक्र कर भाजपा सरकार के कार्यों को सराहा.... #SonamWangchuk #BJPGovernment #PMNarendraModi #cjpprotest #jantarmantarprotest #DharmendraPradhan #BreakingNews

Kasya, Kushinagar | Jul 30, 2026

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो: लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोले- पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

#PMNarendraModi #ExamPaperLeak #BJPGovernment #BreakingNews #BJPNEWS #ModiGovernment #StudentProtest

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो: लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोले- पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा #PMNarendraModi #ExamPaperLeak #BJPGovernment #BreakingNews #BJPNEWS #ModiGovernment #StudentProtest

Kasya, Kushinagar | Jul 30, 2026

नीट पेपर लीक पर कंगना रनौत की टिप्पणी से यूपी महिला कांग्रेस नाराज है. यूपी में प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका गया और माफी की मांग की गई. कंगना ने  जेन-जी युवतियों को गटरछाप जनरेशन कहा था और अब इस बयान प विवाद हो रहा है. कुशीनगर में भी भाजपा सांसद का पुतला फूंका गया कुशीनगर महिला कांग्रेस ने वृंदा प्रजापति ने कहा बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा और क्या कहा देखे पूरा रिपोर्ट....

#KushinagarNews #uttarpradeshcongress #mahilacongres #KangnaRanaut #BJPNEWS #cjpprotest #congressnews

नीट पेपर लीक पर कंगना रनौत की टिप्पणी से यूपी महिला कांग्रेस नाराज है. यूपी में प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका गया और माफी की मांग की गई. कंगना ने जेन-जी युवतियों को गटरछाप जनरेशन कहा था और अब इस बयान प विवाद हो रहा है. कुशीनगर में भी भाजपा सांसद का पुतला फूंका गया कुशीनगर महिला कांग्रेस ने वृंदा प्रजापति ने कहा बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा और क्या कहा देखे पूरा रिपोर्ट.... #KushinagarNews #uttarpradeshcongress #mahilacongres #KangnaRanaut #BJPNEWS #cjpprotest #congressnews

Kasya, Kushinagar | Jul 30, 2026

नीट पेपर लीक पर कंगना रनौत की टिप्पणी से विपक्ष नाराज है. देश में जगह जगह प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका गया और माफी की मांग की गई. कंगना ने  जेन-जी युवतियों को गटरछाप जनरेशन कहा था और अब इस बयान पर पूरे देश में विवाद हो रहा है. कुशीनगर में  भाजपा महिला जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पांडेय ने सांसद कंगना रनौत का बचाव करते हुए उनके बयान का समर्थन भी किया है साथ ही  कंगना का विरोध कर रही विपक्ष को भी घेरा है भाजपा महिला नेता ने नीट पेपर लीक में कंग्रेश का हाथ भी बता दिया है भाजपा महिला जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पांडेय ने क्या कहा देखे पूरा रिपोर्ट....

#KushinagarNews   #KangnaRanaut #BJPNEWS #cjpprotest #congressnews #neetexampaperleak #BjpMahilaMorcha #uttarpradeshcongress #mahilacongres #bjpnews

नीट पेपर लीक पर कंगना रनौत की टिप्पणी से विपक्ष नाराज है. देश में जगह जगह प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका गया और माफी की मांग की गई. कंगना ने जेन-जी युवतियों को गटरछाप जनरेशन कहा था और अब इस बयान पर पूरे देश में विवाद हो रहा है. कुशीनगर में भाजपा महिला जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पांडेय ने सांसद कंगना रनौत का बचाव करते हुए उनके बयान का समर्थन भी किया है साथ ही कंगना का विरोध कर रही विपक्ष को भी घेरा है भाजपा महिला नेता ने नीट पेपर लीक में कंग्रेश का हाथ भी बता दिया है भाजपा महिला जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पांडेय ने क्या कहा देखे पूरा रिपोर्ट.... #KushinagarNews #KangnaRanaut #BJPNEWS #cjpprotest #congressnews #neetexampaperleak #BjpMahilaMorcha #uttarpradeshcongress #mahilacongres #bjpnews

Kasya, Kushinagar | Jul 30, 2026