कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के अमेठ गांव के किसान पुत्र पंकज कुमार पासवान ने 70वीं BPSC परीक्षा में 3667वीं रैंक हासिल कर BDO पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया. चौथे प्रयास में मिली इस सफलता से पहले वे तीन बार इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन चयन नहीं हो सका. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार सफलता हासिल की.
Mohania, Kaimur | Jun 21, 2026