महाराष्ट्र के पारंपरिक दहीहंडी उत्सव में दिखाई देने वाली गोविंदाओं की मानवीय मनोरे बनाने की कला अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आशीर्वाद और सहयोग तथा प्रो गोविंदा लीग के अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के गोविंदा दल ने स्पेन में आयोजित ‘कॉन्कुर्स इंटरनैशनल्स 2026’ में हिस्सा लिया।
पारंपरिक कला का प्रदर्शन
स्पेन के तारागोना में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में मानवीय मनोरे बनाने की पारंपरिक कला का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता में ‘कास्टेलर्स विला फ्रांका’ (Castellers de Vilafranca) की टीम ने 9 में से 9 स्तरों का मानवीय मनोरा खड़ा कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। स्पेन के प्रसिद्ध ‘कास्टेलर्स विला फ्रांका’ के साथ किया मानवीय मनोरे बनाने का अभ्यास किया। #mumbai #spain
Vasai, Palghar | Oct 6, 2026