
बैंक घोटाले पर अभय का हरियाणा सरकार पर जुबानी हमला:बोले-जब नुकसान नहीं हुआ तो CBI जांच क्यों, 1-2 IAS को सरकारी गवाह बनाएगी...
इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश में चर्चित IDFC फर्स्ट बैंक–AU स्माल फाइनेंस बैंक से जुड़े घोटाले को लेकर हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ा है और इस मामले में सरकार कई अहम सवालों का जवाब देने से बच रही है।
चौटाला ने कहा कि जब मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी भ्रष्टाचार पर सख्ती की बात कही, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हरियाणा भ्रष्टाचार के मामलों में नंबर-1 पर पहुंच गया है।
सरकार कहती रही नुकसान नहीं हुआ, फिर CBI जांच क्यों?
अभय चौटाला ने कहा कि जब यह बैंक घोटाला सामने आया था, तब मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि सरकार को कोई वित्तीय नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार को नुकसान नहीं हुआ और सब कुछ सही था तो फिर इस मामले की CBI जांच क्यों करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि CBI जांच खुद इस बात का संकेत है कि मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी समझी गई।
#sirsa #inld #viral #political #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Jun 26, 2026