डीएम और एसपी ने उरई में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जितेंद्र गुप्ता ✍️ । उरई
जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर उरई के मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
#Dmjalaun #spjalaun #orai #up92 #जालौन
Orai, Jalaun | Jul 14, 2026