#अलीगढ AMU के रेजिडेंट डॉ. रुमान अख्तर ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, ऑर्थोपेडिक अकादमिक चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉ. रुमान अख्तर को राष्ट्रीय स्तर की ऑर्थोपेडिक अकादमिक प्रतियोगिता ‘ऑर्थोक्वेस्ट 3.0’ में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।ll अलीगढ डेली न्यूज़ |||जयपुर में आयोजित ‘ऑर्थोपेडिक एकेडमी फॉर साइंटिफिक इनोवेशन एंड स्पेशलाइजेशन’ कार्यक्रम में अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर के डॉ. जोहान्स एफ. प्लेट ने अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जन्स की ओर से उन्हें सम्मान प्रदान किया। विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुल कय्यूम खान समेत फैकल्टी सदस्यों ने डॉ. रुमान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल अकादमिक एवं पेशेवर भविष्य की कामना की।
#AMU #JNMC #Orthopaedics #Aligarh #OrthoQuest
Koil, Aligarh | Aug 21, 2026