Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस पर HRTC कर्मचारियों की मांग, समय पर वेतन-भत्ते और नई बसें उपलब्ध कराए सरकार रामपुर, 23 जुलाई: भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की रामपुर इकाई ने ध्वजारोहण एवं स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने HRTC को मजबूत बनाने, समय पर वेतन-भत्तों के भुगतान और नई बसों की खरीद की मांग उठाई। अपने संबोधन में हरीश कुमार पराशर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी श्रमिक संगठन है, जो हमेशा श्रमिकों के हितों और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने संगठन की एकता और अनुशासन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार और HRTC प्रबंधन से कर्मचारियों के मासिक वेतन, नाइट ओवरटाइम, एरियर तथा अन्य सभी देयों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही निगम के बेड़े में पर्याप्त संख्या में नई डीजल बसें शामिल करने तथा बसों के संचालन के लिए टायर, कलपुर्जों और अन्य तकनीकी सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पराशर ने कहा कि HRTC को निजीकरण की ओर ले जाने वाले किसी भी प्रयास का हिमाचल परिवहन मजदूर संघ कड़ा विरोध करेगा। उन्होंने सरकार से निगम को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। समारोह में रामपुर इकाई के सचिव संजीव कुमार, उपप्रधान जगदीश कुमार, कोषाध्यक्ष मदन लाल, सह कोषाध्यक्ष शशि पाल, सह सचिव रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रमिक हितों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Shimla Urban, Shimla | Jul 23, 2026

MORE NEWS

NEET पेपर लीक पर सख्त हुई सरकार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की तैयारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट तथा सख्त कानूनी प्रावधान लागू करने की दिशा में पहल की जा रही है।
सरकार के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, समयबद्ध तरीके से परीक्षा और परिणाम घोषित करने के बाद अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून लाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

NEET पेपर लीक पर सख्त हुई सरकार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की तैयारी नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट तथा सख्त कानूनी प्रावधान लागू करने की दिशा में पहल की जा रही है। सरकार के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, समयबद्ध तरीके से परीक्षा और परिणाम घोषित करने के बाद अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून लाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मेदांता पहुंचकर पिलाया जूस। सरकार ने दो मांगें मानी हैं। पहला, दर्ज मुकदमे वापिस होंगे और दूसरा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजे देने पर विचार होगा।
#SonamWangchuk #JPNadda #JagatPrakashNadda #StudentProtest #Education #NEET #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsHimachalNow

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मेदांता पहुंचकर पिलाया जूस। सरकार ने दो मांगें मानी हैं। पहला, दर्ज मुकदमे वापिस होंगे और दूसरा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजे देने पर विचार होगा। #SonamWangchuk #JPNadda #JagatPrakashNadda #StudentProtest #Education #NEET #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsHimachalNow

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026

RMS बखोल इसलिए RMS है क्योंकि हम बागवानी में हमेशा नए प्रयोग करने पर विश्वास रखते हैं। 🌱🍎

नई किस्मों की खोज, नई तकनीकों का परीक्षण और बेहतर गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयास ही हमारी पहचान है। हम केवल बातें नहीं करते, बल्कि अपने बागीचे में हर नए प्रयोग को करके उसके परिणाम बागवानों तक पहुँचाते हैं।

RMS Bakhol – Innovation, Research & Quality in Horticulture.

RMS बखोल इसलिए RMS है क्योंकि हम बागवानी में हमेशा नए प्रयोग करने पर विश्वास रखते हैं। 🌱🍎 नई किस्मों की खोज, नई तकनीकों का परीक्षण और बेहतर गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयास ही हमारी पहचान है। हम केवल बातें नहीं करते, बल्कि अपने बागीचे में हर नए प्रयोग को करके उसके परिणाम बागवानों तक पहुँचाते हैं। RMS Bakhol – Innovation, Research & Quality in Horticulture.

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026