टपकती छत थी, अब पूरा हुआ अपने पक्के घर का सपना
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘हर परिवार को पक्का घर’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम कौड़ टोला के श्री सालिक राम का प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पक्के घर का सपना पूरा हुआ। अब बारिश में छत टपकने की चिंता नहीं, परिवार सुरक्षित और सुकून से पक्की छत के नीचे रह रहा है। प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए, हर परिवार तक आवास और सम्मान पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SevaSankalpAbhiyan #PMAYG #MoraAwasMoraAdhikar #Chhattisgarh