
सिरसा में सैर पर निकले महिला-बच्चों को कार ने रौं-दा:उछलकर दूर गिरे, महिला की मौ-त, 5 घायल; ड्राइवर को मौके पर पकड़ा...
सिरसा जिले के ऐलनाबाद में रात को टहलने के लिए गए 8-9 लोगों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक परिवार के चार सदस्य और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बच्चों को भी मामूली चोटें आईं। नजदीकी अस्पताल में पहुंचने पर महिला की मौत हो गई और बाकी घायलों को डॉक्टरों ने सिरसा के लिए रेफर कर दिया।
मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय सोनू पत्नी जगमोहन के रूप में हुई है। यह हादसा ऐलनाबाद में गांव तलवाड़ा खुर्द के पास हुआ और सोमवार देर रात का है।
परिजनों के अनुसार, रात करीब 9.30-10 बजे महिला सोनू अपनी बेटी, पड़ोस की दो महिला और तीन-चार बच्चों सहित खाना खाने के बाद टहलने के लिए गई हुई थी। सभी सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि कार की स्पीड ज्यादा थी और अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई।
कार से सीधी टक्कर लगने से महिला सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए ऐलनाबाद सीएचसी ले जाया गया।
#accident #sirsa #breaking #car #roadaccident #takkartoday
Sirsa, Sirsa | Jun 3, 2026