भीषण गर्मी को देखते हुए गोपालगंज में स्कूलों के समय में बदलाव
गोपालगंज में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर की भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) की शैक्षणिक गतिविधियां 27 जून 2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेंगी।
वहीं कक्षा 6 से 12 तक की शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। यह आदेश 22 जून से 27 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।
जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
#Gopalganj #SchoolClosed #HeatWave #DMOrder #BiharNews #GopalganjNews #WeatherAlert #SchoolTiming #AwaazTimes Gopalganj District Administration
भीषण गर्मी को देखते हुए गोपालगंज में स्कूलों के समय में बदलाव
गोपालगंज में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर की भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) की शैक्षणिक गतिविधियां 27 जून 2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेंगी।
वहीं कक्षा 6 से 12 तक की शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। यह आदेश 22 जून से 27 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।
जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
#Gopalganj #SchoolClosed #HeatWave #DMOrder #BiharNews #GopalganjNews #WeatherAlert #SchoolTiming #AwaazTimes Gopalganj District Administration - Gopalganj News