गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौरी बाजार के दवा दुकान मालिक सह चिकित्सक राजकुमार राम बीते मंगलवार देर रात से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। उनके लापता होने की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चंदवा पहाड़ी की ओर जाने वाली सड़क से उनकी कार बरामद की है। हालांकि, राजकुमार राम के लापता होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए उनकी खोजबीन में जुटी हुई है।वहीं, राजकुमार राम के अचानक लापता होने से उनके परिजन काफी चिंतित हैं। परिजन और शुभचिंतक उनके सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं।