Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

लूणकरणसर में SFI का प्रदर्शन: राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे व NTA में व्यापक सुधार की उठाई मांग लूणकरणसर। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) लूणकरणसर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार की मांग उठाई। राजकीय महाविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि अनुराग पोटलिया ने बताया कि देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और NTA की कार्यप्रणाली को लेकर छात्रों और युवाओं में गहरी चिंता है। कैलाश हुड्डा ने कहा कि हाल ही में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर NEET-UG में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने लाखों मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र नेता अंकित सायच ने मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा लिया जाए, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा NTA को भंग कर पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। SFI की तहसील उपाध्यक्ष पूजा प्रजापत ने कहा कि लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों से विद्यार्थियों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हो रहा है। संगठन ने सरकार से छात्रों के हित में शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान SFI के सचिव मुकेश भाटी, हेमलता सारण, सुनील बिजाणिया, सुनील धतरवाल और रवि लोहार सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sridungargarh, Bikaner | Jul 10, 2026
लूणकरणसर में SFI का प्रदर्शन: राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे व NTA में व्यापक सुधार की उठाई मांग लूणकरणसर। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) लूणकरणसर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार की मांग उठाई। राजकीय महाविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि अनुराग पोटलिया ने बताया कि देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और NTA की कार्यप्रणाली को लेकर छात्रों और युवाओं में गहरी चिंता है। कैलाश हुड्डा ने कहा कि हाल ही में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर NEET-UG में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने लाखों मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र नेता अंकित सायच ने मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा लिया जाए, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा NTA को भंग कर पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। SFI की तहसील उपाध्यक्ष पूजा प्रजापत ने कहा कि लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों से विद्यार्थियों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हो रहा है। संगठन ने सरकार से छात्रों के हित में शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान SFI के सचिव मुकेश भाटी, हेमलता सारण, सुनील बिजाणिया, सुनील धतरवाल और रवि लोहार सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। - Sridungargarh News