
जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आदतन गुंडा बदमाश और अवैध रेती कारोबार से जुड़े राकेश यादव के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिला बदर (District Externment) की अनुशंसा कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम केवा निवासी राकेश यादव पिछले कई वर्षों से अवैध रेती उत्खनन एवं परिवहन, मारपीट, धमकी, बलवा और शांति भंग जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ दर्ज कई गंभीर मामलों के कारण क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई जांच में पाया गया कि आरोपी की गतिविधियां सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था के लिए लगातार चुनौती बनी हुई हैं।
इसके बाद पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चांपा को जिला बदर की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है।
#JanjgirChampaPolice #BreakingNews #DistrictBadar #CrimeNews #Nawagarh #ChhattisgarhNews #CGVoiceNews #PoliceAction
📲 खबरों एवं विज्ञापन के लिए WhatsApp करें: 8770636392, 8435380276
🎤 CG VOICE NEWS
✍️ मनीष कुमार चंद्रा | छत्तीसगढ़