पांकी पहुंचे सदर एसडीओ, विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर पूजा पंडालों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
#पांकी, #पलामू। शारदीय दुर्गा पूजा के अवसर पर सदर एसडीओ संजय पांडे पांकी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पांकी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा पंडालों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ संजय पांडे ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता से दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
Panki, Palamu | Oct 18, 2026