बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. इसके प्रभाव से झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है. इससे झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
Namkum, Ranchi | Aug 30, 2026