भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार और पावर स्टार पवन सिंह को MLC उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद जारी इस सूची ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। माना जा रहा है कि भाजपा ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।