Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

#रामनगर के #करनपुर पंचायत के #ठोस कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान का #उद्घाटन ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, वार्ड मेंबर पंचायत श्रीमती नीमा पांडेय और बीडीसी मेंबर रविन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। #कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक वेस्ट वॉरियर्स द्वारा 12 पंचायतों में यह कार्य संचालित किया जा चुका है और अब 13 वीं पंचायत के रूप में करनपुर पंचायत में इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों का कचरा निर्धारित कूड़ाबैग में ही डालें तथा सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, इस कूड़े को पर्यावरण सखियों द्वारा उठाया जायेगा, जिससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके। इस दौरान लाभार्थियों को कूड़ाबैग वितरित किए गए तथा घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए पैडल रिक्शा को ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, वार्ड मेंबर, बीडीसी मेंबर तथा जागरूक नागरिक पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस जनहितकारी योजना को सफल बनाने का संकल्प लिया। #Ramnagar #uttarakhand #nainital

Ramnagar, Nainital | Jun 3, 2026

MORE NEWS